मंगलवार, 20 सितंबर 2016

सनकी दामाद ने खेला खूनी खेल, तीन लोगों को मौत के घाट उतारा, दो की हालत गंभीर

मृतक
दिल्ली : एक सनकी दामाद ने सोते समय सिल-बट्टे और डंडे से वारकर अपने ससुर, साले और साढ़ू की हत्या कर दी। हमले में एक और साढ़ू व साले का नाबालिग बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतकों की शिनाख्त ससुर राम किशन (60), साले राजू (26) और साढ़ू किरणपाल (30) के रूप में हुई है। घायल दूसरे साढ़ू तरुण (28) और साले के बेटे करण (15) का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है, जहां दोनों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। दिल दहला देने वाली इस खबर दिल्ली के नंद नगरी इलाके की है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एमसीडी में सफाई कर्मचारी था रामकिशनपुलिस के मुताबिक रामकिशन अपने परिवार के साथ ई-4/88 नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी बीना के अलावा चार बेटे मन्नू, रवि, गोविंदा और राजू था। इसके अलावा इसकी तीन शादीशुदा बेटियां राखी, आशा और प्रिया है। रामकिशन एमसीडी में सफाई कर्मचारी से रिटायर था। रामकिशन ने अपनी बड़ी बेटी राखी की शादी लाल खान मोहल्ला, अलवर निवासी राजेश से हुई थी।वहीं छोटी बेटी की शादी भी अलवर निवासी तरण से हुई थी। मंझली बेटी आशा व उसका पति किरणपाल रामकिशन के घर के पास ही रहता था। सोमवार दिन में राजेश घरेलू विवाद के चलते अपने आदित्य को लेकर अलवर से दिल्ली आ गया। वहीं उसके पीछे ही राजेश की पत्नी राखी अपने दो और बच्चों विनित और अंजलि को लेकर अपने छोटे जीजा तरण के साथ दिल्ली अपने घर आ गई।रात के समय पूरा परिवार घर में इक्ठ्ठा थारात के समय पूरा परिवार घर में इक्ठ्ठा था। राजेश ने बातचीत करने के लिए अपने मंझले साढू़ किरणपाल को भी घर बुलाया हुआ था। बातचीत करने के बहाने आरोपी ने किरण को रात को रुकने के लिए तैयार कर लिया। खाना खाकर देर रात को पूरा परिवार दूसरी मंजिल स्थित छत पर सोने चला गया। आरोप है कि रात करीब 1.30 राजेश ने डंडे और सिज-बट्टे से सोते हुए पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी बराबर में रामकिशन के बड़े भाई ब्रहमप्रकाश की पहली मंजिल स्थित छत पर कूद गया। वहां से वह गली में कूदा तो लोगों ने उसे पकड़ा।घायलों की हालत नाजुक बनी हुई हैशुरूआत में किसी को कुछ पता नहीं चला। शोर-शराबे के बीच परिवार के बाकी सदस्य जब ऊपर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। रामकिश, राजू, किरणपाल, तरुण और करण खून से लथपथ पड़े थे। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां रामकिशन, उसके बेटे राजू और दामाद किरणपाल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं राम किशन के छोटे दामाद तरुण और पोते/पुत्र मन्नू, करण की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी के सिर में गंभीर चोट है। इधर कूदने के चक्कर में राजेश के सिर पर टांगे में गंभीर चोट लगी है, वह भी पुलिस की कस्टडी में जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यहां रात में होता था जिस्मफरोशी का खेल, रेड पड़ी तो इन हालात में मिली लड़कियां

राजस्थान । अलवर जिले के बहरोड़ नेशनल हाइवे-8 पर तीन होटल में रेड ने यहां सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ ही नहीं किया बल्कि होटल के रूम में युवतियों को पुरूषों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। आज हुई इस कार्रवाई में 7 महिलाओं और 20 व्यक्तियों को देह व्यापार के इस धंधे में लिप्त पाया गया।स्थानीय पुलिस को सोर्स से खबर मिली कि एनएच-8 पर बने होटलों में रातें रंगीन हो रही हैं।यहां देह व्यापार का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है।नीमराना थाने के एसएचओ, बहरोड़ थाने के एसएचओ ने पुलिस जाब्ते के साथ 3 होटलों पर छापा मारा।इसमें नीमराना थाना इलाके में स्थित होटल मिडवान में रेड किया गया।यहां 2 युवतियों को 3 व्यक्तियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।यहां स्थित होटल तारा से 3 महिलाओं के साथ 5 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।इसके अलावा बहरोड़ थाना इलाके में स्थित होटल सेवन में रेड डाला गया।यहां होटन के रूम में 2 महिलाओं और 2 व्यक्तियों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया।इन मामले में लिप्त कुल 20 व्यक्तियों के साथ 7 महिलाएं हिरासत में ली गईं।इनसे पूछताछ चल रही है। मामले में और लोगों के लिप्त होने की आशंका है।

रविवार, 18 सितंबर 2016

संगमनगरी इलाहाबाद में बदमाशों ने खेला खूनी खेल

एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या
संगमनगरी इलाहाबाद में आज तड़के बदमाशों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मामला इलाहाबाद के शिवकुटी थाना से मात्र सौ मीटर की दूरी का हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

  • शिवकुटी थाना के पास कबाड़ बीनने का काम करने वाले एक व्यक्ति के घर पर बदमाशों ने तड़के ही धावा बोल दिया।
  • पूरा गडरिया मोहल्ले में घर में घुसे बदमाशों ने छह सदस्यीय परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी।
  • इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
  • महिला को इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • पांचों मृतकों में गृहस्वामी के साथ उसके दो पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं।
  • पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
  • बदमाशों ने पांच लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या की है।
  • बताया जा रहा है कि हत्या संपती के विवाद की गई है।
  • जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।
  • सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंच गई है।
  • पुलिस की दो टीमें मौके पर डंटी हुई है।

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्याः

  • मृतकों में गृह स्वामी मोहर्रम (50 वर्ष) कबाड़ बीनने का काम करता था।
  • उसके साथ उसके दो पुत्र छोटू उर्फ बादल (16 वर्ष), विशाल (12 वर्ष) को भी बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया।
  • बदमाशों ने मासूम रानी उर्फ नंदिनी (छह वर्ष) व बल्लो उर्फ बबीता (नौ वर्ष) को भी नहीं छोड़ा और गला काट कर हत्या कर दी।
  • इस हमले में मोहर्रम की पत्नी दिदिया (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई है।








छात्रा ने लगाए भाजपा नेता के ऊपर संगीन आरोप

चर्चित छात्रा व बीजेपी नेता काण्ड में मुकदमा हुआ दर्ज
( पीड़ित छात्रा )
मिर्ज़ापुर : कुछ दिनों पहले भाजपा के द्वारा "बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में" के नारे बुलंद कर केवल मिर्ज़ापुर में ही नही पुरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर व्यापक आंदोलन किया गया था।
- मिर्ज़ापुर में बीजेपी नेता के ऊपर उनके गाँव की ही कक्षा 12 की छात्रा ने बेहद संगीन आरोप लगाये है।
- छात्रा जनता इन्टर कॉलेज बरगंवा की पढने वाली है।
- पीड़ित छात्रा अपने पिता के साथ डीएम व एसपी के यंहा पहुचकर अपनी आपबीती सुनाई है।
- छात्रा ने भाजपा नेता के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया है कि नेता ने मुझसे कहा की तुम एक बार मेरे पास आ जाओ हम तम्हे खुश कर देगे।
- लड़की ने एसपी अरविंद सेन को तहरीर दे कर निवेदन किया कि उसकी इज्जत व गाव के कई लड़कियों की इज्जत को खतरा है, जिसको रोक जाय।
- भाजपा नेता रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया की ये सारे आरोप मेरे खिलाफ एक षड़यंत्र है।
- भाजपा नेता रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया की राजनीतिक षडयन्त्र के तहत हमारा कैरियर खराब करने की विरोधियो की साजिश है जो जल्द ही जनता के सामने आ जायेगी।
( एसपी अरविंद सेन )
- क्षेत्र के लोगो ने जब अपने लोकप्रिय नेता रमाशंकर के बारे में सुना तो पहले कोई भरोसा नहीं किया। लोगो ने कहा की जो आदमी अपने क्षेत्र के विकास के साथ पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अपने ग्राम का विकास किया हो। जिसके चरित्र पर आज तक कोई दाग नहीं लगा हो उसके लिए इस लड़की का बयां राजनीतिक साजिश भी हो सकता है।
इस चर्चित छात्रा व बीजेपी नेता काण्ड में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले को चुनार पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जहाँ ये काण्ड बीजेपी के विरोधी पार्टीयो के लिए मुद्दा साबित हो रहा था, वही मुकदमा दर्ज कर लिए जाने से सारी राजनीतिक पार्टीयो का बीजेपी विरोधी मुद्दा धीमा पड गया है। पीड़ित लड़की के पिता ने कल कहा था की कोई कार्यवाही नहीं होने से हम लोग गाव छोड़ने पर मजबूर हो जायेगे, लेकिन पुलिस की कार्यवाही से न्याय का भरोसा पीड़ित लड़की को होने लगा है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                         

प्रधानाध्यापक ने किया गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित

'कक्षा दो छात्रा से की अश्लील हरकत'
मोतिहारी में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आयी है। एक सरकारी स्कूल के प्राधानाध्यापक पर अपनी छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। 
राजकीय उतक्रमित बिद्यालय आंबेडकर नगर चकिया के प्रधान अध्यापक रामानन्द प्रशाद पर उनकी स्कूल की एक दूसरी कक्षा की छात्रा ने स्कूल के अंदर कमरा बंद कर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है प्रधानाध्यापक रामानन्द प्रसाद ने अपने ऑफिस में बुलाया और ऑफिस का दरवजा बंदकर अश्लील हरकत करते रहे। घर जाने पर इस बात की जानकारी जब पीड़ित छात्रा ने अपने घरवालो को दी तो अगले दिन ग्रामीण स्कूल में पहुँचकर प्रधानाध्यापक रामानन्द प्रसाद की पिटाई करने लगे। मौके पर पहुँची चकिया पुलिस ने प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। छात्रा के माँ के बयान पर चकिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर स्कूल के प्रधानाध्यापक को जेल भेज दिया।